तेन्दुकोना : 03 लीटर महुआ शराब जप्त.
तेन्दुकोना पुलिस को 15 मार्च 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम हनुमानडीह में खिलेश्वर धृतलहरे के द्वारा अवैध रूप से बिक्री हेतु घर के पीछे बाड़ी तरफ महुआ शराब रखा है.
पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचकर खिलेश्वर को तलब किया एवं मुखबीर के बताये अनुसार अवैध शराब के संबंध में पुछताछ किया जो घर के पीछे स्थित बाड़ी में दीवाल किनारे एक पीले रंग के 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में करीबन 03 लीटर महुआ शराब होना बताया, जिसपर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें