बसना : लोगो को शराब पीने पीलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले ... - CG Sandesh

बसना : लोगो को शराब पीने पीलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्यवाही.

बसना पुलिस को 15 मार्च 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम चंदखुरी में लोगो को शराब पीने पीलाने की सुविधा उपलब्ध कराकर लोगो से अवैध रूप से धन अर्जित कर रहा है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर दबिश दिया जहां पुलिस को देखकर पीने वाले भाग गये तथा घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया. जो लोगों को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा था. जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम जगदीश जगत ग्राम चंदखुरी निवासी बताया.

पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से दो नग 180-180 एमएल वाली शीशी में प्रत्येक में 90-90 एमएल भरी देशी प्लेन शराब कुल 180 एमएल किमती 80 रूपये, दो नग डिस्पोजल गिलास किमती 05 रूपये जुमला 85 रूपये को जप्त किया गया. तथा आरोपी का कृत्य धारा 36(C) आब0 एक्ट का पाये जाने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.



अन्य सम्बंधित खबरें