तेन्दूकोना : पति द्वारा शराब पीकर लड़ाई झगडा मारपीट,  मामला द... - CG Sandesh

तेन्दूकोना : पति द्वारा शराब पीकर लड़ाई झगडा मारपीट, मामला दर्ज.

तेन्दूकोना थाना अंतर्गत ग्राम पण्डरीखार में पति द्वारा शराब पीकर लड़ाई-झगडा मारपीट करने पर मामला दर्ज किया गया है.

राजेश्वरी यादव ने पुलिस को बताई कि वह पण्डरीखार की निवासी है. एकल अभियान के तहत शिक्षिका का काम करती है, उसका ‍पति हिमांशु यादव आये-दिन शराब पीकर लडाई झगडा मारपीट करता है‍ जिसे कई बार समझाईश दे चुके हैं फिर भी नहीं मानता है. घर के जमीन एवं घर का सामान बेचने का प्रयास करता है एवं जमीन का पट्टा को भी अपने बहन के पास छुडवा दिया है. वह मना करती है तो शराब पीकर उसके साथ आये-दिन मारपीट करता है.

राजेश्वरी यादव ने बताया कि 16 मार्च 2021 को करीबन 11/00 बजे उसका पति नशे के हालत में आया और उसे मां बहन की गंदी गंदी गाली देते हुए घर से भगाने का प्रयास कर रहा था, जिसे वह समझाने का प्रयास की तो उसके बाल पकड़कर जमीन में घसीटते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किया एवं जान से मारने की धमकी दिया जिससे वह किसी तरह भागकर बाड़ी में छिपी, एवं डायल 112 को फोन की.

डायल 112 के आने पर उसका पति भाग गया. राजेश्वरी यादव ने बताया कि बाल पकडकर घसीटने एवं मारपीट करने से उसके दोनों हाथ के बांह में, सिर में एवं बायें जांघ में चोंट आया है. घटना को ईश्वरी पटेल, लेखराम पटेल एवं आस पास के लोग देखे व सुने हैं मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें