उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल को तौला गया लड्डुओं से...
रायगढ़ / खरसिया विधान सभा क्षेत्र के रायगढ़ विकासखंड स्थित ग्राम क़ुरमापाली में जनसम्पर्क पर पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल का ग्रामवासियों ने आतिशबाजी के साथ भब्य स्वागत किया गया और इस अवसर पर उन्हें लड्डुओं से तौला गया। इस दौरान गांव में ही चल रहे अष्टप्रहरी यज्ञ में स्वयं से भाग लेते हुए सभी को अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर श्री पटेल ने कहा की गांव में रहने वाले किसानों गरीबों व श्रमिकों के हित में छत्तीसगढ़ सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण कार्य कर रही है। राजीव गाँधी किसान न्याय योजना ,400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ ,गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर खरीदी व महिलाओं को आजीविका प्रदान करना जैसे फैसलों का सीधा लाभ गाओं के लोगों को मिल रहा है। उन्होंने अष्टप्रहरी यज्ञ स्थल पर लगे शेड एवं आँगन बाड़ी शेड निर्माण का लोकार्पण करते हुए उन्होंने ख़ुशी जाहिर किया की उनके द्वारा बनवाये गए यज्ञ स्थल पर लगे शेड पर आज पूरा गांव अष्टप्रहरी यज्ञ का आयोजन कर रहे हैं। गांव में हुए भावभीना स्वागत के प्रति आभार जताते हुए उन्होंने गाओं में हो रहे अधोसंरचना विकास पर संतोष जाहिर करते हुए आगे भी गाओं के जनमानस की मुलभुत आवश्यकताओं को पूरा किये जाने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल ने शहीद नन्द कुमार पटेल के द्वारा कराये गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उनका स्मरण किया। उन्होंने किसानों व ग्रामीणों को छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ लेने की बात कही। प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता नगेन्द्र नेगी शहीद नन्द कुमार पटेल जी का जयघोष करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के द्वारा क्षेत्र के विकास में कराये जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए सराहना की।
इस अवसर पर , जनपद अध्यक्ष भूमिसुता चौहान , जिला पंचायत सदस्य अवध राम पटेल ,जनपद सदया लक्ष्मींन चौहान ,ग्राम कुरमापाली सरपंच जयंती किशन , जनपद उपाध्यक्ष चंचला पारस साव विद्यायक प्रतिनिधि शुकदेव डनसेना,हेम सागर नायक कुसमुरा ,खरसिया आईटी सेल प्रभारी पोखराज डनसेना ,ग्राम पंचायत तारापुर पूर्व सरपंच मेदिनी पटेल ,नमोनारायण पटेल,राजेश नायक , नवीन पटेल, राजू नायक सहित आस पास के गांव के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्त्ता एवं गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
