भाजपा चिकित्सा  संयोजक डॉ.  विमल चोपडा के नेतृत्व मे भापजा क... - CG Sandesh

भाजपा चिकित्सा संयोजक डॉ. विमल चोपडा के नेतृत्व मे भापजा के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का किया घेराव

भाजपा चिकित्सा के संयोजक डॉ. विमल चोपडा के नेतृत्व मे भापजा के कार्यकर्ताओं ने आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का घेराव किया । घेराव के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. विमल चोपडा ने बताया कि राष्ट्रीय अधंत्व नियंत्रण कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग का रायपुर के निजी आई हास्पिटल अरविंदो से करार हुआ था । 

जिसके अंतर्गत महासमुंद के 122 लोगो का मोतियाबिंद का आपरेशन हुआ है और मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के करार के अनुसार प्रति आपरेशन दो हजार का भुगतान करना था ,पर कई महिने बीत जाने के बाद भी 2 लाख 44 हजार रुपये का भुगतान नही हुआ । जिसके कारण अरविंदो हास्पिटल ने गरीब मरीजो का मोतियाबिंद का आपरेशन बंद कर दिया । जिससे गरीब मरीजो को भटकना पड रहा है । जिसके विरोध मे आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का घेराव किया गया है । डा विमल चोपडा का कहना है कि सात दिनो मे भुगतान नही हुआ तो घेराव दोबार करेगे और जब तक भुगतान नही होगा घेराव अनवरत जारी रहेगा

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें