सर्पदंश से प्राप्त मुआवजा हड़पने शराब में ज़हर मिलाकर पिलाया..एटीएम और ब्लैंक चेक से निकाल लिए पैसे.. जिले मे अपराध की एक और घटना...
रायगढ़ / कापू थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां पैसे की लालच में 4 लोगो ने मिलकर सर्पदंश से पत्नी की मौत का मुआवजा राशि को हड़पने के लिए मृतिका के पति को भी शराब में जहर मिलाकर मौत के मुंह मे धकेल दिये। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक लोहार उर्फ टिपलु रांझा निवासी जमरगा की पत्नी को सांप ने डस लिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। मौत होने के बाद शासन की ओर से दिए गए मुआवजा राशि के बारे में चार आरोपियों को पता चला जिसके बाद उन्होंने पैसा को एटीएम और ब्लैंक चेक के सहायता से निकाल लिए।
शराब में जहर मिलाकर की गई हत्या..
प्राप्त जानकारी अनुसार 28-29 जनवरी को आरोपियों ने मृतक के खाते से पैसा निकालने के लिए एक साथ शराब पिये और और उसके शराब में जहर मिलाकर पिला दिए जिससे उसकी मौत हो गई।
शव को जमीन में दबाकर सच छुपाने की नाकाम कोशिश..
मिली जानकारी अनुसार पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपियों ने मृतक के शव को प्रताप सिंह राठिया के खेत में जमीन से नीचे खोदकर शव को दफनाया दिए और जमीन के स्तर से 11 फीट ऊंची मिट्टी डाल दिए जिससे किसी को पता ना चले।
कापू पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजन 9 मार्च को गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाए थे जिसके बाद मामले को विवेचना में लेकर पतासाजी किया जा रहा था तभी उक्त घटना के बारे में सूचना मिली।
सरपँच पति सहित 4 आरोपी गिरफ्तार..
उक्त घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों में सरपंच पति प्रताप सिंह राठिया, राम दास महंत, समीर दास, विक्रम महंत को आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। आरोपियों में प्रताप सिंह राठिया से 2000 तथा रामदास मेहनत से 1000 रु, एटीएम तथा उपयोग किये गए जहर पुलिस ने जप्त की है।