बागबाहरा : मेरा राशन कार्ड क्यो नही बना रहा है कहकर, दिव्यां... - CG Sandesh

बागबाहरा : मेरा राशन कार्ड क्यो नही बना रहा है कहकर, दिव्यांग सचिव को जड़ दिया थप्पड़.

बागबाहरा थाना अंतर्गत ग्राम मौलीमुडा पंचायत भवन में मेरा राशन कार्ड क्यो नही बना रहा है कहकर सचिव के साथ गाली गलौच व मारपीट होने पर मामला दर्ज किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कसहीबाहरा में तुकाराम ठाकुर सचिव के पद पर पदस्थ है तथा दिव्यांग है. जिसके चलते उसका भतीजा धनराज ठाकुर उसे मोटरसायकल से आफिस लाने ले जाने का काम करता है तथा आफिस समय तक उसके साथ में रहता है.

तुकाराम ठाकुर प्रतिदिन की भांति 16 मार्च 2021 को सुबह 10:30 बजे आफिस पहुंचकर शासकीय काम काज कर रहा था कि दोपहर 02:00 बजे मौलीमुडा का विजय दास पिता भगवानी दास मानिकपुरी आफिस अंदर आया और मेरा राशन कार्ड क्यो नही बना रहा है कहकर मां बहन की गंदी-गंदी गाली गलौच कर जान सहित मारने की धमकी देकर उसके बांये गाल कनपट्टी पर तीन झापड मार दिया.

इसी दौरान बीच बचाव करने उसका भतिजा धनराज ठाकुर आया, जिसके साथ भी अश्लील गांली गलौच कर मारपीट किया गया. जिससे उसे चोट आई. घटना को दया दास मानिकपुरी, द्वारिका प्रसाद चन्द्राकर व अन्य लोग देखे सुने बीच बचाव किये है. बताया गया कि मारपीट व गाली गलौच कि वजह से शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न हुआ है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 186-IPC, 294-IPC, 332-IPC, 353-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें