तेन्दूकोना : ब्यारे के बगल में ईंट जलाने के लिये लकड़ी ईकट्ठा कर रहे हो कहकर डण्डा से मारपीट.
थाना तेन्दूकोना अंतर्गत ग्राम फरौदा में मेरे ब्यारे के बगल में क्यों ईंट जलाने के लिये लकड़ी ईकट्ठा कर रहे हो कहकर डण्डा से मारपीट होने से मामला दर्ज किया गया है.
गायत्री साहू ने पुलिस को बताया कि 16 मार्च 2021 के करीबन 10:30 बजे उसका छोटेभाई सुबे प्रसाद अपने ब्यारा में ईटा बनाकर कमाने खाने बाहर चला गया. जिस ईंट पकाने के लिये उसे बोलने पर वह गांव के योगीराम चक्रधारी एवं पंचराम साहू को रोजी मजदूरी देकर लकड़ी ईकट्ठा कर रही थी, कि उसी समय उसका मंझला भाई बंधुराम साहू आया और बोला कि मेरे ब्यारे के बगल में क्यों ईंट जलाने के लिये लकडी ईकट्ठा कर रहे हो.
कहकर वह मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर अपने हाथों में रखे लकड़ी के डण्डा से मारपीट करने लगा. जिसे योगीराम चक्रधारी एवं पंचराम साहू बीच बचाव किये.
उसका मंझला भाई बंधुराम साहू बोला कि उसका ब्यारा के पास ईंट जलाओगे तो जान से मार कर खत्म कर देगा, और ऐसा कहकर वहां से चला गया. घटना को योगी राम चक्रधारी पंचराम साहू देखे सुने हैं. मामले की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध धारा 294, 323, 506 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.