सरायपाली : मेढापाली के दूकान से 2 लाख का गांजा जप्त. - CG Sandesh

सरायपाली : मेढापाली के दूकान से 2 लाख का गांजा जप्त.

सरायपाली पुलिस ने 16 मार्च 2021 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम मेढापाली में टूल उर्फ ब्रम्हानंद पटेल को अपने मकान दुकान में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु रखने पर पकड़ा है.

पुलिस ने बताया कि मुखबिर के बताये अनुसार ग्राम मेढापाली पहुंचकर टूल उर्फ ब्रम्हानंद पटेल के मकान दुकान में रेड किया, जहाँ टूल उर्फ ब्रम्हानंद पटेल को तलब कर पुछताछ किया जो अवैध रूप से गांजा रखना कबूल किया.

पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी के अंदर 19 किलो 900 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जिसमें कुल 20 किलोग्राम गांजा होना पाया गया जिसकी किमती 1,99000 रूपये एवं दो सील बंद प्लास्टिक डिब्बा में 50-50 ग्राम दो सेम्पल पैकेट कीमती 1000 रूपये प्रदर्श ए व प्रदर्श बी कुल कीमती दो लाख रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया.

आरोपी टूल उर्फ ब्रम्हानंद पटेल पिता श्यामकुमार पटेल उम्र 40 वर्ष ग्राम मेढापाली थाना सरायपाली का कृत्य अपराध धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट का होना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें