महासमुंद : राजीव भवन निर्माण के लिए, जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चन... - CG Sandesh

महासमुंद : राजीव भवन निर्माण के लिए, जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चन्द्राकर ने किया विधिवत भूमिपूजन

महासमुंद में नए राजीव भवन के कार्य आरंभ होने के पूर्व विनोद सेवन लाल चंद्राकर विधायक संसदीय सचिव, देवेंद्र बहादुर सींग विधायक, द्वारकाधीश यादव विधायक संसदीय सचिव, किस्मत लाल नंद विधायक की सहमति से एवं महासमुंद कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चन्द्राकर के नेतृत्व में, नये राजीव भवन कार्य आरंभ करने के पूर्व विधि विधान से पूजन कार्य किया गया एवं राजीव भवन निर्माण का शुभारंभ किया गया।

डॉ रश्मि चन्द्राकर के जिलाध्यक्ष बनने के एक साल पूर्ण होने के अवसर पर केक काटकर सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई । उक्त कार्यक्रम में खिलावन बघेल अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी. जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चन्द्राकर, महामंत्री संजय शर्मा,एल्डरमैन गुरमीत चावला,सुनील चन्द्राकर, अनवर हुसैन, प्रदीप चन्द्राकर,अजय थवाईत,श्रीमती ब्रिजेन बंजारे,छन्नू,गिरधर आवडे,नितेंद्र बेनर्जी,मिन्दर चावला,भरत बुंदेला सन्नी महानन्द,लोकु साहू,दिनेश दुबे,राजेन्द्र साहू ,रेखराज पटेल जावेद जाफरी,बिल्लू आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें