पत्रकार एकता लाया रंग,माफीनामा लिखने को मजबूर हुवे दबंग... - CG Sandesh

पत्रकार एकता लाया रंग,माफीनामा लिखने को मजबूर हुवे दबंग...

महान विचारक जे.के.रुलिंग ने कहा था हम केवल उतने ही मजबूत हैं जितना कि हम एकजुट हैं, जितना हम विभाजित हैं उतना ही कमजोर है। आज ये बात पूरी तरह सच साबित हो रही है, कल तक प्रत्येक पत्रकार को सच छापने की सजा किसी न किसी रूप में मिलते आ रही है। किसी भी क्षेत्र में हो राजनीतिक संरक्षण में कई पँचायत स्तर तक के प्रतिनिधि भी खुलेआम अपने आकाओं के दम पर गाली-गलौच और धमकी तक देने आए बाज़ नही आते..! ज्यादातर कलम के पुजारी सीधे सादे परिवार से ताल्लुख रखते हैं और कुछ को छोड़ दें तो अधिकतर कलमकार जनता के आवाज़ उठाने वाले होते हैं इन्ही में से एक नाम है नितिन सिन्हा..

नितिन सिन्हा ने विगत दिनों खबर प्रकाशन के परिणाम स्वरूप 9 मार्च 2021 को सुबह 12 बजे के करीब घर घुसकर धमकी दी गयी, जिसकी शिकायत उन्होंने अपने मीडिया के साथियों और प्रेस क्लब के अध्यक्ष को दी थी। उपरोक्त मुद्दे पर पत्रकारों ने रायगढ़ के पथिक होटल में बैठक आहूत की तथा मामले को प्रेस क्लब के अध्यक्ष और सचिव जे समक्ष रखा जिस पर अध्यक्ष हेमंत थवाईत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी, एवं पुलिस प्रशासन को भी एफआईआर नही लिखने पर आड़े हाथों लिया था । पत्रकार संगठन ने विधायक प्रकाश नायक के समक्ष भी अपनी बात रखी थी, परिणामस्वरूप इन बाहुबलियों को सच के सामने झुकना पड़ा..

दबंगो ने दिया लिखित माफीनामा देकर उक्त कृत्य नही दोहराने की कही बात.. उपरोक्त लिखित माफ़ीनामे में दबंगो ने लिखा है कि उक्त कृत्य के लिए उन्हें खेद है , तथा भविष्य में पत्रकार के साथ कोई अप्रिय घटना उनके द्वारा घटित नही होगी इसके लिए उन्होंने बचन दिया है।

पीड़ित पत्रकार ने किया धन्यवाद ज्ञापन :-

पत्रकार ने इस कठिन समय मे साथ देने के लिए पत्रकार साथियो के साथ पुलिस प्रशासन,विधायक प्रकाश नायक सहित अपने शुभचिंतकों को उनके और परिवार का साथ देने के लिए धन्यवाद कहा,एवं भविष्य में भी निर्भिक होकर आम जनता की आवाज़ उठाते रहने की बात कही...


अन्य सम्बंधित खबरें