महासमुंद : पुलिस गांव-गांव पहुंच कर  लोगों को कर रही  जागरुक - CG Sandesh

महासमुंद : पुलिस गांव-गांव पहुंच कर लोगों को कर रही जागरुक

आगामी 28 एवं 29 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। इस दौरान जिले में कोई अप्रिय घटना न हो। इसलिए महासमुन्द पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर के निर्देश एंव मार्गदर्शन पर महासमुन्द पुलिस द्वारा गांव गांव जाकर ,लोगो को जागरूक करने का कार्य कर रही है। 

इस तारतम्य में महासमुन्द पुलिस द्वारा बुधवार को महासमुन्द थानांतर्गत ग्राम बड़गांव में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया ,महासामुन्द पुलिस ने ग्रामीणों को बताया कि ,
होलिका दहन रात में सार्वजनिक स्थलों, चौक-चौराहों पर मनाया जाता है। होली खेलने के दौरान अभद्र व्यवहार के कारण कभी-कभी सांप्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। होली के नाम पर लोग एक दूसरे पर कीचड़, गोबर भी फेकते हैं। जो विवाद का कारण बन जाती है। इससे विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

कभी-कभी लोग होली का लाभ उठाते लोग पुरानी दुश्मनी में बड़ी घटना को अंजाम देते है। कई बार होली के मौके पर जातीय तनाव भी पैदा होता है। होली त्योहार में जुलूस के दौरान धार्मिक उन्माद वाले नारे न लगाने एंव डीजे पर अश्लील गाने न बजाने के लिए पुलिस प्रसासन द्वारा ग्रामीणों को बताया जा रहा है। महासमुन्द पुलिस द्वारा ग्राम बड़गांव के ग्रामीणों के समस्या के बारे में हालचाल जाना ,एंव युवाओं के कैरियर को लेकर युवाओं से बातचीत किये ।युवाओं को सायबर क्राइम के विषय जानकारी के साथ किसी भी प्रकार आपराधिक गतिविधियों में शामिल न होने को लेकर जागरूक किया गया । इस दौरान ग्राम बड़गांव के जनप्रतिनिधि सहित युवा बुजुर्ग सहित महिलाएं भी चौपाल में उपस्थिति रही और पुलिस विभाग की जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें