बागबाहरा : तुम लोग यहां पर बकरा नही बेचोगे, हमारा ग्राहक को भी रोक लेते हो कहकर मारपीट.
बागबाहरा थाना अंतर्गत रावणभाठा मैदान में तुम लोग यहां पर बकरा नही बेचोगे हमारा ग्राहक को भी रोक लेते हो कहकर मारपीट होने पर मामला दर्ज किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मो.युनुस कुरैशी का रावणभाठा बागबाहरा में बकरा फार्म हाऊस चलाता है. जो 17 मार्च 2021 के प्रात: 07:00 बजे से अपने पुत्र हसीब कुरैशी व पुत्री शबीना कुरैशी के साथ रावणभाठा मैदान में बकरा को चरा रहा था कि करीबन 09:30 बजे जावेद कुरैशी, मकसूद कुरैशी व महमूद कुरैशी कार से आये और तुम लोग यहां पर बकरा नही बेचोगे हमारा ग्राहक को भी रोक लेते हो कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज करने लगे.
तब मो.युनुस कुरैशी व उसके पुत्र एवं पुत्री द्वारा गाली गलौज करने से मना किये, तो वे नही माने और मकसूद कुरैशी व महमूद कुरैशी अपने पास रखें डण्डे से मारने लगे एवं जावेद कुरैशी को हाथ मुक्के से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे. मारपीट करने से मो.युनुस कुरैशी के बांये पैर व पीठ में तथा उसके पुत्र हसीब के कुरैशी के बांये हाथ, पीठ, दाहिने गाल में व पुत्री शबीना कुरैशी के पीठ में चोट आकर दर्द हो रहा है. घटना को जुल्फकार कुरैशी एवं जाउल कुरैशी देखे सुने व बीच बचाव किये है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.