सिंघोड़ा : मछली इंस्पेक्टर पर जांच के समय चाकु से हमला. - CG Sandesh

सिंघोड़ा : मछली इंस्पेक्टर पर जांच के समय चाकु से हमला.

मोहन गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम पंचायत चिवराकुटा का उप सरपंच है. ग्राम चिवराकुटा पंचायत के अंतर्गत ग्राम सिंगबहाल जलाशय है. विंध्यवासिनी समिति द्वारा उक्त जलाशय का मछली ठेका लेने वाले थे जिसमे ग्राम पंचायत चिवराकुटा द्वारा कलेक्टर महासमुंद को आवेदन देकर आपत्ति किया गया था.

उक्त जांच मे सरायपाली के मछली इंस्पेक्टर 17 मार्च 2021 को आये हुए थे. जो सुरेश भोई के घर मे मछली इंस्पेक्टर के द्वारा कथन लिया जा रहा था कि लगभग 11:00 बजे सुभाष चंद्र बारीक अचानक उठकर मां बहन की अशोभनीय गाली गलौच करते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किया और तुझे जान से मार दूंगा कहकर फल काटने वाली चाकू से वार किया. जिससे मछली इंस्पेक्टर के बांये, दांये हाथ, पेट मे चोट खरोच लगा है तब वह 112 वाहन को सूचना दिया. जहाँ से 112 वाहन आकर उसे थाना ले आया. घटना को सुरेश भोई, सेतलाल बरिहा, महेन्द्र चौहान देखे सूने एवं बीच बचाव किये है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 324-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें