महाविद्यालय जशपुर के प्राचार्य डॉ. विजय रक्षित द्वारा आकस्मिक निरीक्षण...विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों के साथ कोरोना वायरस, अध्यापन, कैरियर में जानकारी देकर मार्गदर्शन किया
जशपुर जिला कांसाबेल ब्लॉक नवीन शासकीय महाविद्यालय का जिला जशपुर चिन्हीत महाविद्यालय जशपुर के प्राचार्य डॉ विजय रक्षित द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना वायरस महामरी के विषम परिस्थिति में आपने अध्यापन और कैरियर को ध्यान में रखते हुए स्वयं के बचाव के आवश्यक है जानकारी देकर मार्गदर्शन किया साथ ही महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के इकाई को संबोधित किया
जिसमें उन्होंने रोजगार मूलक पाठ्यक्रम का दिशा निर्देश देकर विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों को बताया तथा हमेशा छात्रों को ऊर्जावान होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एस डी गुप्ता ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आपने कैरियर निर्माण हेतु हमेशा सजग रहकर कड़ी मेहनत पर जोर दिया कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, मनीष एकका ओमेगा कुजूर केशव साहू धर्मदेव विशाल शशिकांत सभी स्टाफ गण द्वारा आभार व्यक्त कर कार्यक्रम समापन की घोषणा किया