बागबाहरा : देवांगन पान दुकान से सट्टा पट्टी लिखने वाले पर कार्यवाही.
बागबाहरा पुलिस को 18 मार्च 2021 को मुखबिर से सूचना मिला कि NH 353 मेन रोड हास्पिटल चौक के पास, देवांगन पान दुकान में कन्हैया देवांगन अंको पर रूपये पैसों का दाव लगवाकर सट्टा पट्टी लिख रहा है.
पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान NH 353 मेन रोड हास्पिटल चौक के पास, देवांगन पान दुकान जाकर रेड कार्यवाही किये। जहाँ सट्टा पट्टी लिख रहे कन्हैया देवांगन पिता स्व.बाबूलाल देवांगन उम्र 50 वर्ष साकिन वार्ड नं 14 पोटरपारा बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद को सट्टा पट्टी लिखते रंग हाथों पकड कर आरोपी के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी, एक नग डाट पेन नगदी दांव पर लगे रकम 2150/रूपये को जप्त कर. आरोपी का कृत्य धारा 4(क) जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया.
अन्य सम्बंधित खबरें