बागबाहरा : मोबाइल पर गाली गलौज करने से मना करने पर पति पत्नी... - CG Sandesh

बागबाहरा : मोबाइल पर गाली गलौज करने से मना करने पर पति पत्नी से की मारपीट.

थाना बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बिहाझर में मोबाइल से गाली गलौज करने से मना करने को लेकर पति पत्नी से मारपीट करने पर मामला दर्ज किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 मार्च 2021 के रात्रि करीब 08:00 बजे भुषण साहू खाना खाकर घर के बाहर निकला था. उसी समय गांव का बोहरन ठाकुर शराब के नशे में अपने मोबाइल से अश्लील गाली गलौज कर रहा था. जिसे भुषण साहू के द्वारा गाली गलौज करने से मना करने पर तुम कौन होते हो मना करने वाले कहकर उसे मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट किया.


मारपीट से उसके बांये हाथ एवं कमर में दर्द हो रहा है. मारपीट को देख कर उसकी पत्नी कुन्ती बाई साहू ने छुडाने आयी तो बोहरन ठाकुर ने उसकी पत्नी कुन्ती साहू को भी हाथ मुक्का से मारपीट किया जिससे बांये हाथ, सिर एवं कमर में चोट आकर दर्द हो रहा है.

बोहरन ठाकुर जाते-जाते जान से मारने की धमकी दिया. घटना को लालू यादव देखे व सुने है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें