पी.डी.कॉलेज NSUI द्वारा कुलपति के नाम महाविद्यालय प्राचार्य ... - CG Sandesh

पी.डी.कॉलेज NSUI द्वारा कुलपति के नाम महाविद्यालय प्राचार्य को सौंपा गया ज्ञापन...,

कोरोना की समस्या और छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक परीक्षा को ऑनलाइन माध्यम से कराने बाबत् पालूराम धनानिया महाविद्यालय NSUI द्वारा छात्रहित में अटल विहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय कुलपति के नाम प्राचार्य प्रो.एस.के.एक्का जी शासकीय पालूराम धनानिया वाणिज्य एवं कला महाविद्यालय रायगढ़ को ज्ञापन सौंपा गया।

पी.डी.कॉलेज NSUI के आव्हान पर भारी संख्या में उपस्थित छात्र छात्राओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए ऑनलाइन परीक्षा की मांग की एवं छात्रों के स्वास्थ्य और बढ़ते कोरोना को देखते हुए छात्रहित हेतु आवाज उठाया।।ज्ञापन सौपने वाले छात्र-छात्राओं में मुख्य रूप से राजा बसंत, रज़ाउल हसन, अभिषेक चौहान, उबैद, मनीष चौहान, गौरव साव, विश्वजीत कर्मोकर, संजना, ममता दास, डिम्पल, अफसाना, प्रीति बैरागी, गणेश पटेल, नासिर, प्रदीप साहू, गोवर्धन, राजेश, इम्तियाज़, अरशद सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


अन्य सम्बंधित खबरें