बगीचा तहसील में अधिवक्ता संघ चुनाव 25 मार्च को
जशपुर जिला के बगीचा तहसील में अधिवक्ता संघ चुनाव 25 मार्च को होना है. जिसमें अध्यक्ष पद पर बीएन गोस्वामी और प्रभात सिदाम के बीच चुनाव होना है. वहीं ग्रंथालय पद पर के लिए अंजलुस लकड़ा व अनिल गुप्ता के बीच चुनाव होना है बाकी उपाध्यक्ष सचिव सह सचिव के पदों पर चुनाव नहीं होगा.
उपाध्यक्ष पद के लिए राजेश एक्का सचिव पद के लिए विमल नायक सह सचिव के लिए अविनाश पाठक को बनना तय है. सचिव पद के लिए 2 फार्म प्राप्त हुए थे लेकिन 7 साल अनुभव नहीं होने के कारण शैलेश पाठक का फार्म अपात्र चुना गया. जिसके कारण चुनाव अधिकारी ने निरस्त कर दिया जिसमें विमल नायक का सचिव बनने का रास्ता साफ हो गया. उक्त जानकारी चुनाव अधिकारी संजय कुजूर के द्वारा दिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें