जशपुर : ग्राम पंचायत डूमर कोना में लगाया गया चलित थाना - CG Sandesh

जशपुर : ग्राम पंचायत डूमर कोना में लगाया गया चलित थाना

जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत डूमर कोना में लगाया गया चलीत थाना ग्राम पंचायत डूमर कोना के ग्रामीणों को दी गई यातायात से संबंधित कई अहम जानकारियां । आपको बता दें कि नवीन तहसील सन्ना के ग्राम पंचायत डूमर कोना में सन्ना थाना प्रभारी श्री राम लोचन गुप्ता के द्वारा चलित थाना का आयोजन किया गया था । जिसमे वहां उपस्थित सभी ग्रामीणों को संबोधित करते हुए श्री राम लोचन गुप्ता ने कहा कि आप सभी अपने-अपने वाहनों का बीमा आरटीओ लाइसेंस संबंधित सही कागजात कंप्लीट रखें अगर आपको गाड़ी कागजात अथवा अपनी लाइसेंस बनवाने संबंधित किसी प्रकार का परेशानी हो रही हो तो आप मुझसे संपर्क कर सकते हैं मैं सीधे आरटीओ ऑफिस बात करके आपकी समाधान करने का कोशिश करूंगा 

उन्होंने आगे समाज के लोगों से अपील किया कि दहेज के प्रचलन पूर्णता बंद हो उन्होंने आगे कहा कि सभी को संकल्प लेने की जरूरत है कि नशे के कारोबार पर अंकुश लगाएं अपने आसपास होने वाले शराब गांजा नशीली दवाइयां नशीली गोली के कारोबार की जानकारियां पुलिस तक जरूर पहुंचाएं अगर कोई व्यक्ति किसी प्रकार से आप को क्षति पहुंचाने का कोशिश करता है उसकी जानकारी हमें जरूर दें हम हर संभव आपकी मदद करेंगे आगे उन्होंने कहा कि अभी एटीएम खाता संबंधित ठगी बहुत हो रही है किसी प्रकार का कॉल आने पर जवाब ना दें अगर कोई किसी प्रकार का करने का कोशिश करता है तो हमें जानकारी जरूर दें अरे उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे अपराध अत्याचार ठगी फ्रॉड अंधविश्वास जैसे विषयों को लेकर जागरूक किया गया एवं ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई। वही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कई प्रकार के खाद्य व्यंजनों का प्रदर्शन किया वही इस अवसर पर सन्ना थाना प्रभारी श्री राम लोचन गुप्ता, विमलेश, प्रदीप पांडे, डूमर कोना सरपंच भागीरथी प्रधान, अरविंद गुप्ता व अन्य ग्रामीणों की उपस्थिति रही


अन्य सम्बंधित खबरें