जशपुर : भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा जब्त्त...पुलिस महानिरीक्ष सरगुजा रेंज आर पी साय द्वारा अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने पर तपकरा पुलिस की टीम को 5हजार रू के इनाम से पुरस्कृत
जशपुर जिला कुनकुरी ब्लॉक में 18 मार्च की रात को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की संबलपुर उड़ीसा की ओर से एक गेरूवा रंग का आयशर ट्रक क्रमांक एमएच 30 बीडी 0293 में तीन व्यक्ति भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा सीमेंट की बोरियों के नीचे छिपाकर लवाकेरा तपकरा रोड की ओर से होते हुए खजुराहो मध्यप्रदेश की ओर जाने वाले हैं। मुखबिर की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा आर पी साय के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बालाजी राव के मार्गदर्शन में तथा एसडीओपी कुनकुरी मनीष कुंवर के दिशा निर्देश पर तपकरा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक बी एन शर्मा द्वारा सउनि अजय लकड़ा, प्रधान आरक्षक किशोर कुजूर,आरक्षक राजेन्द्र रात्रे,आरक्षक दीपक बंजारे,थाॅमस तिर्की,विनोद भगत,दिनेश्वर यादव, नितिन पांडेय, सैनिक बसंत नायक,विक्रांत किसपोट्टा को साथ लेकर थाना के सामने मेन रोड में मुखबिर के बताए अनुसार ट्रक की चेकिंग की।
ट्रक को लवाकेरा रोड की ओर से आते हुए रोका गया जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे। तीनों व्यक्ति गोंदिया जिला महाराष्ट्र के हैं। ट्रक चालक ने अपना नाम मुकेश चित्रिव पिता वामन राव चित्रिव उम्र 38 वर्ष बताया है जबकि दूसरे व्यक्ति का नाम दीपक टेकाम पिता महेश टेकाम उम्र 28 वर्ष तथा तीसरे व्यक्ति का नाम निखिल दुबे पिता गिरीश दुबे उम्र 30 वर्ष बताया जाता है।
मुखबिर के बताए अनुसार गाड़ी मिलने पर विधि अनुरूप ट्रक की तलाशी लिए जाने पर ट्रक के डाला में सीमेंट की बोरियों के ढेर के नीचे सोलह बोरियों में मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ है।बरामद गांजा का वजन 422 किग्रा है जिसकी कीमत 42 लाख 20 हजार रू की बताई जा रही है। घटना में प्रयुक्त वाहन तथा गांजा को छिपाने के लिए प्रयुक्त सीमेंट की 150 बोरियों को भी पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने गांजा को संबलपुर उड़ीसा से लोड कर खजुराहो मध्यप्रदेश ले जाने की बात पुलिस को बताई है। प्रकरण की विवेचना की कार्यवाही एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक बी एन शर्मा एवं उपस्थित अन्य पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस महानिरीक्ष सरगुजा रेंज आर पी साय द्वारा अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को मय गांजा गिरफ्तार करने पर तपकरा पुलिस की टीम को 5हजार रू के इनाम से पुरस्कृत किया है।