फिर एक पँचायत सचिव हुवा निलंबित.. आखिर क्यों किया गया निलंबित..
जिला पंचायत रायगढ़ की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जनपद पंचायत रायगढ़ ग्राम पंचायत बड़े अतरमुड़ा के ग्राम पंचायत सचिव श्री राजेश राणा को उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने तथा अपने पदीय कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।
ज्ञात है कि ग्राम पंचायत बड़े अतरमुड़ा के पंचायत सचिव राजेश राणा के द्वारा ग्राम पंचायत कुकुर्दा, जनपद पंचायत रायगढ़ में ग्राम पंचायत सचिव के पद पर पदस्थ करते हुये मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत रायगढ़ को तीन दिवस के भीतर संबंधित ग्राम पंचायत का प्रभार दिलाने हेतु निर्देशित किया गया था। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रायगढ़ के पत्र के माध्यम से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार राजेश राणा के द्वारा कार्यालयीन आदेश का पालन किया नहीं पाया गया।
ग्राम पंचायत सचिव राजेश राणा के द्वारा उच्चाधिकारियों के आदेश/निर्देशों का अवहेलना करने तथा अपने पदीय कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के लिये प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। ग्राम पंचायत सचिव राजेश राणा का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण)नियम के विपरीत होकर कदाचरण की श्रेणी में आता है। फलस्वरूप छ.ग.पंचायत सेवा अनुशासन तथा अपील नियम के तहत पंचायत सचिव राजेश राणा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत रायगढ़ निर्धारित किया गया है तथा निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जायेगा।