शुभ मिनरल्स के बाद नवदुर्गा क्रशर में खनिज विभाग की दबिश...डोलोमाइट का अवैध परिवहन करते दो ट्रेक्टर एक हाइवा जब्त..
कलेक्टर भीम सिंह के निर्देश पर माइनिंग विभाग की ताबडतोड़ कार्रवाई जारी है कटंगपाली क्षेत्र में संचालित नव दुर्गा क्रेशर में माइनिंग विभाग की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है जहां अनियमितता बरतने को लेकर क्रेशर को सील कर दिया गया है। जिससे और संचालित क्रेशरों में हड़कंप मचा हुआ है। छापेमार कार्रवाई के दौरान टीम ने शुभ मिनरल के खदान से बिना रॉयल्टी पर्ची डोलोमाइट का परिवहन करते दो ट्रेक्टर और एक हाइवा भी जप्त किया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व कलेक्टर भीम सिंह के निर्देशन में शुभ मिनरल को सील किया गया था। उसके बावजूद शुभ मिनरल के द्वारा नियम कायदों को ताक पे रख खदान का संचालन किया जा रहा है।
क्रेशर संचालकों में मीटिंग का दौर शुरू-
नवदुर्गा क्रेशर में खनिज विभाग की दबिश और तबतोड़ कार्रवाई के बाद से क्षेत्र के अन्य क्रेशर संचालकों की मीटिंग का दौर शुरू हो गया है सूत्रों के मुताबिक बैठक में माइनिंग अधिकारी एव टीम को चढ़ावा चढ़ाने की बात सामने आ रही है ताकि कार्रवाई का सिलसिला थम जाए।