मुख्यमंत्री असम में,कांग्रेस की जीत के लिए घर घर जाकर कर रहे... - CG Sandesh

मुख्यमंत्री असम में,कांग्रेस की जीत के लिए घर घर जाकर कर रहे प्रचार

सीएम भूपेश बघेल इन दिनों असम दौरे पर हैं। वे असम के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे हैं। सीएम भूपेश बघेल आज डोर टू डोर कैम्पेनिंग कर रहे हैं और वे मतदाताओं के घरों में जाकर वोट मांग रहे हैं। वहीं सीएम भूपेश बघेल ने एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया है कि असम के मुख्यमंत्री चुनाव हारने वाले हैं। सीएम भूपेश बघेल ने डोर टू डोर कैम्पेनिंग का वीडियो शेयर किया है।पर्चा हर घर तक पहुंचे। पर्चा हर मतदाता तक पहुंचे। चाहे वह भारतीय जनता पार्टी का मतदाता हो या फिर किसी अन्य दल का। मेहनत में कमी न होने पाए, राहुल गांधी का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं। बच्चे, बुजुर्ग, नौजवान, महिलाएं सभी उत्साहित हैं। असम में कांग्रेस गठबंधन की 100+ सीटों के साथ सरकार बन रही है। 

आखिरी समय में षड्यंत्र औए दुष्प्रचार करने वाले खिलाड़ी सामने हैं इसलिए मेहनत में कमी न रहने पाए।जनसंवाद और जनसंपर्क ही हर कांग्रेस कार्यकर्ता को जनसेवक बनाता है। आज गर्व से कह सकता हूँ कि असम कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता डोर टू डोर कैंपेनिंग के जरिए 5 गारंटियों को जनता तक पहुंचा रहा है। असम के मुख्यमंत्री चुनाव हारने वाले हैं।
वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कल से 2 दिवसीय दौरे पर असम पहुंच रहे हैं और 21 फरवरी को प्रियंका गांधी प्रदेश के दौरे पर आएंगी। असम प्रवास के दौरान कांग्रेस के दोनों नेता कई विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। साथ ही प्रियंका गांधी 2 दिन में कई सभाओं को संबोधित करेंगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें