जशपुर : मनरेगा के कार्यों में जमकर हो रहा भ्रष्टाचार
जशपुर जिला के बगीचा विकास खंड में जनपद पंचायत के तहत कराए जा रहे मनरेगा के कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी खामोश हैं।
अभ्यारण्य क्षेत्र से लगे बगीचा के दूरस्थ अंचल कलिया गायलूँगा, बच्छरांव के दौरे में पंहुचे पूर्व मंत्री गणेश राम भगत से ग्रामीणों ने अपने गांव में हुए निर्माण की शिकायत की। हरिनारायण शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा गांव में कांग्रेस सरकार के चमचों के द्वारा लोगों को भ्रमित किया जा रहा है ये ठीक बात नही है। वहीं मनोज जायसवाल ने भी कहा कि कलिया में भाजपा सरकार के किये कार्यों से वाहवाही लूट रहे हैं। कांग्रेस सरकार सिर्फ छल करता है। क्षेत्र में सड़क, बिजली, हाई स्कूल जैसे बड़े बड़े कार्य का काम भाजपा सरकार ने किया है।
भ्रष्टाचार, लापरवाही और घटिया निर्माण की जांच की मांग
भाजपा के पूर्व मंत्री गणेश राम भगत ने अपने सम्बोधन में कहा प्रदेश के कांग्रेस सरकार शांत, सीधी साधी, भोले भाले आदिवासी लोगों को भ्रमित कर बरगलाने का काम कर रहा है ये ठीक बात नही है। कांग्रेस सरकार शासकीय कर्मचारियों को भ्रस्टाचार और कार्यो में लापरवाही करने के लिए खुली छूट दे दी है। कई निर्माण कार्य शासकीय मापदंड को दरकिनार कर किया जा रहा है। मनरेगा जैसे शासकीय योजना के कार्यों के लिए अधिकारियों का खुलकर कमीशन मांग करना ये भ्रष्टाचार और लापरवाही बर्दाश्त नही करेंगे।
मौके पर दिखा खुला भ्रस्टाचार
ग्रामीणों के शिकायत पर कलिया में बने तटबन्ध को देखने पहुंच गए। खुदवा कर बोले ये सरकारी और आम जनताओं के रुपये का दुरुपयोग है। सरकारी मापदंड को दरकिनार कर बनाया गया है। तटबंध के निर्माण को देखते ही पूर्व मंत्री भगत ने कहा ये सरकार और अधिकारियो के मिलिभगत से बना है। इस तरह के लापरवाही और भ्रस्टाचार को ठीक करना होगा। भगत ने कहा इसकी जांच होनी चाहिए और मुझे ग्रामीणों ने विश्वास कर शिकायत किये हैं मै तो शुरू से जनता का सेवा करते आया हूँ। उक्त कार्यों की जांच होगा और करायेंगे। साथ ही लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर भी कार्यवाही की मांग करेंगे।
उक्त कार्यक्रम में जनजाति सुरक्षा मंच के उपाध्यक्ष चंद्रदेव यादव गायलूँगा उपसरपंच शिव यादव, बटंगा उपसरपंच राकेश शर्मा,बच्छरांव उपसरपंच मुरली यादव, प्रीतम यादव, शुशील, संजय भगत, सुन्दरनाथ, संदीप और जितेंद्र उपस्थित रहे।