बसना : लोगो को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्यवाही.
बसना पुलिस ने 18 मार्च 2021 को मुखबीर की सूचना पर ग्राम पुरूषोत्तमपुर में लोगो को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराकर लोगो से अवैध शराब से धन अर्जित करने वाले को पकड़ा है.
पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर दबिश दिया जहां पुलिस को देखकर पीने वाले भाग गये तथा घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़े जो लोगो को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा था.
पुलिस ने बताया कि आरोपी सुरेश मुण्डा साकिन सारंगढ वार्ड नं 01 डीपापारा के कब्जे से कब्जे से 03 नग 180 -180 एमएल वाली शीशी में प्रत्येक में 90 -90 एमएल भरी हुई अंग्रेजी गोवा शराब कुल 270 एमएल कीमती 180 रूपये एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास को जप्त कर अपराध धारा 36(C) आब0 एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.
अन्य सम्बंधित खबरें