सरायपाली : बीच बचाव करने गये भाई के साथ भी मारपीट.
सरायपाली थाना अंतर्गत चेक पोस्ट मंदिर के पास बीच बचाव करने गये भाई के साथ भी मारपीट होने पर मामला दर्ज किया गया है.
युवराज गिरी गोस्वामी ने पुलिस को बताया कि 19 मार्च 2021 के शाम को उसे सूचना मिला कि उसके भाई ओमप्रकाश के साथ गोलु शर्मा मारपीट कर रहा है. सूचना मिलने पर वह चेक पोस्ट मंदिर के पास पहुंचा तो वहां पर गोलु और भरत शर्मा उसके भाई ओमप्रकाश के साथ मारपीट कर रहे थे. जिसे वह छुडाने का प्रयास किया तो गोलु शर्मा, भरत शर्मा और भरत शर्मा का छोटा भाई युवराज गिरी गोस्वामी को मां बहन की गंदी-गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किये है. जिससे उसे एवं उसके भाई ओमप्रकाश को चोट आयी है घटना को मनीष प्रधान और खेमराज प्रधान देखे है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयो के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.