सरायपाली : अवैध शराब जप्त. - CG Sandesh

सरायपाली : अवैध शराब जप्त.

सरायपाली पुलिस ने 19 मार्च 2021 को मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर कांशीपाली मोड रोड किनारे पहुचकर आरोपी रामलाल चौहान के कब्जे से एक प्लास्टिक के पांच लीटर वाली जरिकेन में भरा लगभग 3.5 लीटर महुआ शराब कीमती लगभग 700 रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

इसी तरह से ग्राम झालपाली में संतोष चन्द्रा नामक व्यक्ति अपने मकान के परछी में शराब पीने के लिए साधन मुहैय्या करा रहा है पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर संतोष चन्द्रा के मकान परछी में दबिश दिया। शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये । उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम संतोष चन्द्रा पिता धनीराम चन्द्रा उम्र 32 वर्ष ग्राम झालपाली थाना सरायपाली का होना बताया. आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टीक के पानी बाटल में 200 एमएल हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब एवं 02 नग डिस्पोजल ग्लास कुल कीमती 60 रू. को जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें