बसना : सेतकुमार कानूनगो ने दिया भाजपा से त्याग पत्र
भारतीय जनता पार्टी महासमुन्द, भा.ज.पा. मण्डल पिरदा अंचल के वरिष्ठ संगठन कार्यकर्ता सेतकुमार कानूनगो ने भ.ज.पा. से अपना त्याग पत्र दे दिया. सेतकुमार कानूनगो जी सन् 1997 से भा.ज.पा. के सक्रिय सदस्यता ग्रहण कर पार्टी में युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष से अपने राजनितिक यात्रा प्रारम्भ कर जिला कोषाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और मण्डल वरिष्ठ उपाध्यक्ष जैसे संगठन के कई महत्वपूर्ण दायित्यों का बखुबी निर्वहन कर लगातार 25 वर्षों से पार्टी में अपना सेवा दे चुके हैं।
मिडिया द्वारा पुछे जाने पर उन्होंने कहा अब और पार्टी संगठन में रहकर आगे की यात्रा नहीं करने व आगे केवल और केवल अपने समाज का सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में समाज सेवा का यात्रा निरंतर जारी रखने तथा राजनितिक दल में रहकर कार्य नहीं करने की बातें कही.
अन्य सम्बंधित खबरें