सरायपाली : धारदार हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार.
सरायपाली पुलिस को 19 मार्च को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि जगदीश पटेल पिता संतराम पटेल नामक व्यक्ति ग्राम डोंगीझरण बस्ती आम जगह में एक धारदार गंण्डासा लेकर लोगो को डरा धमका रहा है. जिस पर वह तत्काल पुलिस स्टाफ ग्राम डोंगीझरण बस्ती आम जगह पहुंचे जहां जगदीश पटेल धारदार गंण्डासा से लोगो को भयभीत कर हंगामा कर रहा था. जिस पर पुलिस ने जगदीश पटेल को घेराबंदी कर पकडे.
पुलिस ने बताया कि जगदीश पटेल पिता संतराम पटेल उम्र 30 बजे सा0 ग्राम डोंगीझरण चौकी बलौदा के कब्जे से उक्त धारदार गंण्डासा बरामद किया गया. जिसकी कुल लंबाई 20 इंच जिसके फल की लंबाई 10.5 इंच, मुठ की लंबाई 9.5 इंच फल के मध्य की चौडाई 02 इंच है. तथा आरोपी का कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें