कोमाखान : देशी शराब भट्ठी के पास से मोटर सायकल चोरी.
थाना कोमाखान अंतर्गत देशी शराब भट्ठी के पास से मोटर सायकल चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है.
स्वरूप चंद मन्नाडे ने पुलिस ने बताया कि 18 मार्च 2021 को वह अपने साढू नील कुमार खुंटे के गांव भटगांव आया हुआ था. जहाँ से घर वापसी दौरान शाम के लगभग 07:00 बजे कोमाखान शराब भट्ठी में अपने साढू नील कुमार खुंटे व सुन्दर लाल खुंटे ग्राम भटगांव वाले के साथ शराब पीने के लिये देशी शराब भट्ठी कोमाखान गये. जहाँ वह अपने मोटर सायकल HF Delux लाल काला रंग क्रमांक CG 06 GN 4655 को भट्ठी के सामने लॉक कर खड़ी करके शराब पीने के लिये तीनो चखना दुकान गये थे, और शराब पीकर आकर देखा तो उसका मोटर सायकल वहां पर नही था. जिसका आसपास पता तलाश करने पर नही मिला. बताया गया कि उसका मोटर सायकल HF Delux लाल काला रंग क्रमांक CG 06 GN 4655 कीमती करीबन 34000/- रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.