गरियाबंद पुलिस कप्तान द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्र के थाना प्रभारियों एवं नक्सल सेल की बुलाई मीटिंग।
पुलिस अधीक्षक द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्र के थाना प्रभारियों एव नक्सल सेल टीम की मीटिंग ली। मीटिंग में मैनपुर अनुविभाग के पुलिस अनुविभागीय अधिकारी रूपेश डांडे उपस्थित रहें। मीटिंग के दौरान नक्सलियों के सहियोगी एवं उनके शहरी एवं ग्रामीण नेटवर्क के विषय में चर्चा हुआ। मीटिंग के दौरान थाना प्रभारियों को नक्सल सहयोगियों लिस्ट बनाकर उनके ऊपर कारवाही करने के लिये कड़े निर्देश दिए। साथ ही साथ नक्सलियों के अर्बन एवं रुलर नेटवर्क पर पैनी निगाह रखते हुए कारवाही के निर्देश दिए।
मीटिंग के दौरान थाना प्रभारियों को घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के गांव में कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत कार्यक्रम आयोजित कर विकास कार्यों के संबंध में जन जागरूकता करने कहा। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों की आगामी रणनीति को ध्यान में रखते हए सुरक्षित ढंग से विशेष नक्सल विरोधी अभियान संचालित करने के संबंध में विशेष निर्देश दिए। मीटिंग में थाना प्रभारी मैनपुर, थाना प्रभारी शोभा , थाना प्रभारी अमलीपदर , थाना प्रभारी इंदागांव, थाना प्रभारी जुगाड़ एवं नक्सल सेल के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।