छात्रों को पी.एस.सी और प्रतियोगी परीक्षा सबंधित जानकारी देने... - CG Sandesh

छात्रों को पी.एस.सी और प्रतियोगी परीक्षा सबंधित जानकारी देने पहुंचे ओपी चौधरी के कार्यक्रम में एनएसयूआई और एबीव्हीपी के कार्यकर्ताओं के बीच बरपा जमकर हंगामा....

शुक्रवार जिले का सबसे बड़ा साइंस कॉलेज राजनीतिक अखाड़े के रूप में तब्दील हो गया। देश के दो सबसे बड़ी पार्टियों के छात्र विंग एक बड़े नेता की उपस्थिति में आपस में एक-दूसरे से उलझ पड़े। लात-घुसे गालियां, तू-तू-मैं-मैं, सब कुछ हो गया मामला पुलिस के दखल के बाद शांत हुआ दोनों पक्षों पर एफआईआर भी हो गई मगर बयानबाजी और राजनीति का सिलसिला अभी भी जारी है।

दरअसल कल दोपहर डिग्री कॉलेज में पूर्व आईएएस ओपी चौधरी के द्वारा छात्रों को दिए जा रहे कैरियर काउंसलिंग के कार्यक्रम के इजाजत को लेकर भाजयुमो और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बहसा-बहसी हुई। ओपी चौधरी अपने कुछ समर्थकों के साथ डिग्री कॉलेज पहुंचे थे और कोविड-19 के दौरान छात्रों को संबोधित कर रहे थे। इस पर एनएसयूआई ने आपत्ति दर्ज कराई।

आपत्ती देखते ही देखते बहस में तब्दील हुई। महाविद्यालय का परिसर राजनीतिक अखाड़े का रूप ले लिया। जहां जमकर गाली गलौज, लात-घुसे, बेल्ट और स्टम खूब चले थे। घटना की सूचना मिलने पर चक्रधर नगर पुलिस थाना प्रभारी अभिनव कांत एवं टीम मौके पर पहुंचे और दोनों ही पक्षों को समझाते हुए मोर्चा संभाला। लेकिन दोनों ही राजनीतिक गुट पुलिस को देख कर और भी हुज्जत बाजी करने लगे। जिन्हें पुलिस के द्वारा फटकार भी पड़ी।

दोनों पक्ष शिकायत लेकर पहुंचे चक्रधर नगर थाने–

घटना के बाद दोनों ही राजनीतिक पक्ष के कार्यकर्ता एक दूसरे की शिकायत लेकर चक्रधर नगर थाना पहुंचे। जहां दोनों पक्षों के चोटिल हुए लोगों का मुलाहिजा करा कर धारा 147, 148, 149, 294, 323, 506 सामूहिक रूप से मारपीट, गली गलौज और जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया गया है।

कैसे और क्यों हुई मारपीट
कल दोपहर 2 बजे पूर्व आईएएस अधिकारी और बीजेपी नेता ओपी चौधरी बीजेपी युवा मोर्चा के सात-आठ नेताओं के साथ कॉलेज पहुंचे थे। प्राचार्य के पास जाकर उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन के स्टूडेंट्स का पीएससी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कॅरियर गाइडेंस प्रोग्राम करने की अनुमति लेने के बाद वे सेमिनार हॉल में एमएससी के स्टूडेंट्स कॅरियर की जानकारी दे रहे थे।

इसी बीच एनएसयूआई नेता शाकिब हुसैन संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ कॉलेज पहुंचे और कोरोनाकाल में बिना कोई पूर्व अनुमति के कार्यक्रम करने की बात कहकर आपत्ति जताई। सूचना पर डिग्री कॉलेज जनभागीदारी के अध्यक्ष आरिफ हुसैन भी साथियों के साथ कॉलेज पहुंच गया। अनुमति की बात को लेकर एनएसयूआई के पदाधिकारियों और युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष सूरज शर्मा, अभिलाष कछवाहा के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बात मारपीट तक पहुंच गई और कुछ देर में ही डिग्री कॉलेज कैंपस अखाड़ा बन गया।

दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट की। इसमें बीजेपी युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष के हाथ और पीठ में चोट आई वही एनएसयूआई नेता शाकिब के हाथ में भी चोटें आई है।

बीजेपी और कांग्रेस के नेता थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद अस्पताल पहुंच गए। मारपीट की जानकारी मिलने पर सभापति जयंत ठेठवार पार्षदों के साथ हॉस्पिटल पहुंचे। इससे पहले भाजयुमो नेता के समर्थन में पूर्व पार्षद आशीष ताम्रकार और युवा मोर्चा के अध्यक्ष विनायक पटनायक भी पहुंचे और पुलिस से मामले को जमकर बहस की।


देर रात को चक्रधरनगर थाने में बीजेपी केे सूरज शर्मा, प्रवीण द्विवेदी अभय गुप्ता, अभिलाष कछवाहा और एनएसयूआई से आरिफ और शाकिब हुसैन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

एनएसयूआई नेता की गिरफ्तारी नहीं हुई तो करेंगे उग्र आंदोलन: ओपी चौधरी

बीजेपी नेता ओपी चौधरी ने कहा कि स्टूडेंट्स के आग्रह पर वे कॅरियर गाइडेंस पर कार्यशाला करा रहे थे। इस तरह के गैर राजनीतिक कार्यक्रम वे देशभर में करते आ रहे है, लेकिन एकाएक एनएसयूआई के आरिफ हुसैन वहां पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया और हमारे लोगों के साथ गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी। छत्तीसगढ़ हमेशा शांति का टापू रहा है, लेकिन कांग्रेस सरकार आने के बाद कानून व्यवस्था चरमरा गई है। यदि पुलिस एनएसयूआई नेता आरिफ हुसैन की गिरफ्तारी नहीं करती है तो इसके विरोध में आंदोलन करेंगे।

नियम विरुद्ध कार्यक्रम करा रहे थे इसलिए विरोध जताया: हुसैन

मामले में एनएसयूआई के अध्यक्ष आरिफ हुसैन ने बताया कि कोरोनाकाल चल रहा है। बीजेपी नेता ओपी चौधरी अपने साथ 10-12 नेताओं को लेकर कॉलेज पहुंचे थे। बिना कोई पूर्व अनुमति के वे स्टूडेंट्स के साथ कार्यक्रम करने लगे। इसी बात पर आपत्ति जताने गए थे। वहां पहुंचे तो उन्होंने विवाद शुरू कर दिया। हमने थाने में शिकायत की है। कांग्रेस अध्यक्ष को सारी घटना की जानकारी दे दी है। बड़े नेताओं से बातचीत करने के बाद आगे कुछ करेंगे।

राजनीतिक कार्यक्रम नहीं करने की शर्त पर दी अनुमति-

डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके तिवारी बताया कि बीजेपी नेता ओपी चौधरी आठ-दस छात्र नेताओं के साथ आए थे। उनके साथ कॉलेज के भी कुछ स्टूडेंट्स शामिल थे। उन्होंने कॉलेज में कॅरियर गाइडेंस कार्यक्रम कराने की बात कही। इस दौरान कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं कराने की बात उन्होंने कही थी।


अन्य सम्बंधित खबरें