शहर के जाने-माने नर्सिंग होम में महिला पंच की मौत, परिजनों न... - CG Sandesh

शहर के जाने-माने नर्सिंग होम में महिला पंच की मौत, परिजनों ने डॉक्टर, प्रबंधन और नर्सों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप ….देखें वीडियो..

शहर के एक प्रतिष्ठित नर्सिंग होम में महिला पंच की मौत हो गई।परिजनों ने डॉक्टर और नर्सेज पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। वहीं, डॉक्टर का दावा है कि कैंसर से पंच महिला की जान गई है।

मृतिका महिला के परिजन

सूत्रों से मिली जानकारीके अनुसार समीपस्थ ग्राम झलमला की पंच अमृता सिंह पति जीत सिंह(42 वर्ष) को छाती में दर्द की शिकायत होने पर बुधवार को शहर के एक प्रायवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जाने माने एक वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर उसका इलाज कर रहे थे।

वहीं, गुरुवार देर शाम लगभग 7 बजे महिला की अचानक मौत हो गई।पहले तो परिजनों को विश्वास नहीं हुआ कि अमृता चल बसी, लेकिन जब डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया तो सिंह परिवार का गुस्सा भड़क गया और वे डॉक्टर तथा नर्स स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ऐसा भड़ास निकालने लगे कि बवाल को देख नर्सिंग होम प्रबंधन की घिग्घी बंध गई। परिजनों का कहना है, डॉक्टर दावा कर रहे कि अमृता की मृत्यु कैंसर से हुई है,जो कि गलत है।

गुरुवार शाम अमृता को गैस की शिकायत होने पर डॉक्टर ने उसे न जाने ऐसा क्या दो इंजेक्शन लगाया कि बाथरूम से बेड में आने के बाद उसका शरीर कमजोर हो गया। फिर,आईसीयू में ब्लड चढ़ाते ही अमृता की सांसें थम गई।

मृतिका के परिजनों का कहना है कि डॉक्टर सिर्फ ये-क्लियर कर दें कि अमृता की मौत किस बीमारी से हुई। यही वजह रही कि छाती दर्द की परेशानी होने पर नर्सिंग होम में उपचार के दौरान महिला पंच की असमय मौत से बौराए परिजन यहां खूब बवाल करने के बाद डॉक्टर और संबंधित स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है।


अन्य सम्बंधित खबरें