सरायपाली : 10 लीटर महुआ शराब जप्त.
सरायपाली पुलिस ने 20 मार्च 2021 को मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति उडिसा पदमपुर तरफ से पैदल भारी मात्रा में महुआ शराब ला रहा है पुलिस ने बताया कि मुखबिर के निशानदेही पर उडिसा पदमपुर तरफ से एक व्यक्ति को सामान लेकर आते देखकर उसे रोके जो भागने का प्रयास किया जिसे पकडकर पुछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम मुकुन्द सिदार पिता मोहन सिंह सिदार 55 वर्ष ग्राम कोलिहादेवरी OP बलौदा का निवासी बताया.
आरोपी के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब कीमती करीबन 2000 रू0 के शराब को जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अप0 धारा 34(2) आब0एक्ट का होना पाये जाने से अप0 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें