बगीचा पुलिस द्वारा चलित थाना कार्यक्रम आयोजित  - CG Sandesh

बगीचा पुलिस द्वारा चलित थाना कार्यक्रम आयोजित

जशपुर जिला बगीचा थाना क्षेत्र महादेवडाँड़ सरगुजा सीतापुर सीमा से लगा हुआ है। जहां आए दिन अपराध घटित होने के बाद अपराधी सरगुजा सीमा पार कर भाग जाते हैं। वहीं छोटे अपराधों की शिकायत के  लिये स्थानीय लोगों को बगीचा थाना जाना पड़ता है। जिसे देखते हुए बगीचा पुलिस द्वारा आयोजित चलित थाना के कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के द्वारा सरगुजा आईजी आरपी साय से महादेव डाँड़ में पुलिस चौकी की मांग की गई। आईजी सरगुजा ने एसपी से रिपोर्ट तलब कर इस दिशा में कार्य करने की बात कही है।

आईजी आरपी साय ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस और ग्रामीणों के बीच समन्वय रहे तो अपराध पर नकेल कसी जा सकती है। हर बड़ी छोटी जानकारी उन्होंने स्थानीय पुलिस से शेयर करने की अपील की। जिससे अपराध पर नियंत्रण लाया जा सके।

जिला पुलिस अधीक्षक बालाजी राव ने संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस विभाग अपराधों पर नियंत्रण रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कानून व अपराध से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी के लिये पुलिस से सहयोग लेने की अपील की।

उक्त कार्यक्रम में एसपी बालाजी राव, एसडीओपी मनीष कुंवर, यातायात प्रभारी सौरभ चंद्राकर, थाना प्रभारी भास्कर शर्मा, प्रधान आरक्षक मिथलेश यादव, रामानुज पांडेय समेत स्थानीय थाना स्टाफ स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीण व स्कूली छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


अन्य सम्बंधित खबरें