26 मार्च शुक्रवार को रायपुर में होगा प्रांतीय सरपँच संघ अध्य... - CG Sandesh

26 मार्च शुक्रवार को रायपुर में होगा प्रांतीय सरपँच संघ अध्यक्ष का चुनाव...बैठक में सुनी जाएंगी समस्याएं और उनके समाधन पर होगी चर्चा....

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तर के सभी संभाग के सरपंच संघ के गठन के बाद अब प्रदेश स्तरीय सरपंच संघ की गठन होने की प्रदेश में कवायद शुरू हो गई है। जिसमें सरकार की योजनाओं के क्रयान्वयन से लेकर कई तरह के सरलता संघ की वजह से हो गई है ।

सरपंच संघ जिला अध्यक्ष श्री पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 मार्च शुक्रवार को रायपुर के सुंदर नगर स्थित चंद्राकर छात्रावास भवन में, संभाग, जिला ,एवं जनपद स्तर के सभी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई है, बैठक में प्रदेश स्तरीय सरपंच संघ के अध्यक्ष सहित विभिन्न पदाधिकारियों का गठन किया जाएगा। बैठक में सरपंच संघ के सभी जिला अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारियों को 26 मार्च को 1:00 बजे रायपुर आने हेतु आवाहन किया गया है। ताकि स्तरीय सरपंच संघ का गठन किया जा सके।

सरपंचो में उत्साह का माहौल- प्रांतीय संगठन के चयन की बात सुनकर सरपँचो में अपने प्रांतीय पदाधिकारियों के गठन को लेकर काफी उत्साह का माहौल है, और पूरे प्रदेश से पदाधिकारी रायपुर पहुंचने की बात कर कह रहे हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें