बागबाहरा : बार बार पैसा मांगने आ जाते हो कहकर हाथ मुक्का से ... - CG Sandesh

बागबाहरा : बार बार पैसा मांगने आ जाते हो कहकर हाथ मुक्का से मारपीट, मामला दर्ज.

थाना बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बिराजपाली में बार बार पैसा मांगने आ जाते हो कहकर हाथ मुक्का से मारपीट करने पर मामला दर्ज किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 मार्च 2021 को दोपहर करीब 04/00 बजे अनिल साहू, अभिनेष यादव के पास मजदूरी का पैसा मांगने गया था, अभिनेष यादव अपने घर के बाहर गली में खडा था । जिसे उसने मजदूरी का पैसा मांगा तो अभिनेष यादव तु मुझसे बार बार पैसा मांगने आ जाते हो कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तापर कर हाथ मुक्का से उसके बांये कान के पास मारपीट किया। मारपीट करने से उसके बांये कान के पास दर्द हो रहा है। घटना को बाबु लाल साहू एवं टुकेश्वर साहू देखे सुने एवं बीच बचाव किये है। साथ ही अभिनेष यादव घर अन्दर जाते जाते जान सहित मारने की धमकी दिया।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें