बसना : गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने पर काउंटर मामला दर्ज.
थाना बसना अंतर्गत ग्राम मुडीडीह गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी को लेकर काउंटर मामला दर्ज किया गया है.
धनमोती पति हुकुमचंद सेन उम्र 25 साल ग्राम मुडीडीह ने पुलिस को बताया कि 19 मार्च 2021 को गंगा राम सेन द्वारा धनमोति के पति को गांव का गौंटिया है समाज में पैसा का हिसाब किताब नहीं कर रहा है बोल कर गांव के गली में उसके पति को मां बहन की गंदी गंदी गलौच करते बोला कि जहां भी मिलेगा जान से मार दूंगा ।
धनमोति ने बताया कि उक्त बात उसके पति को बताने पर गंगा राम से बात करेंगे बोलकर घर के सामने गये थे जहां गंगाराम की मां द्वारा मारपीट किये हैं बोलकर रिपोर्ट किये हैं जबकि उसके पति एवं बच्चों को आए दिन मिटींग नहीं कर रहे हो बोलकर गाली गलौच करते जान से मारने धमकी देकर घर के सामने चिल्लाया जाता है. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
जबकि प्रेमबाई सेन ने पुलिस को बतायी कि 19 मार्च 2021 को घर के दरवाजे की परछी में बैठी थी उसी समय गांव के हुकुम सेन, मुकेश सेन, सुरज सेन तीनो उसके घर के सामने दरवाजे के सामने के सामने आये औऱ उसको तुम्हारा लड़का गंगा राम कहां है बोले। तब वह भंवरपुर गया है बतायी तब हुकुम, सुरज, मुकेश द्वारा आज तेरा लड़का गंगा राम को आने दो उसका हांथ पैर तोडेंगे बोले तो वह बोली कैसे तोडेगे तब उसे तू कौन होती है बोलकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार करते उसे धक्का देकर हुकुम चंद द्वारा मुक्के से मारपीट किया जिससे उसके सीने व कोहनी में दर्द है ।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.