पिथौरा : आरक्षक की मोटर सायकल चोरी. - CG Sandesh

पिथौरा : आरक्षक की मोटर सायकल चोरी.

थाना पिथौरा अंतर्गत कर्मचारी कालोनी लहरौद से किराये के रूम के बाहर से मोटर सायकल चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि नरेन्द्र ठाकुर आरक्षक के पद पर पदस्थ है. कर्मचारी कालोनी लहरौद पिथौरा में किराये के मकान पर निवासरत है. मो. सा. CG 06 GB 5355 काले रंग का पैशन एक्स प्रो कीमती करीबन 20000 रूपये जो मो. सा. उसके पिताजी के नाम पर है जिसको वह चला रहा था. 12 मार्च 2021 को रात्रि में अपने किराये के रूम के बाहर रखा था सुबह 13 मार्च 2021 को उठकर देखा तो मोटर सायकल नही था किसी अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है मोटर सायकल को आसपास खोजबीन किया नही मिला. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें