बिग ब्रेकिंग:तेंदुकोना थाना अंतर्गत ग्राम लमकेनि के पास ट्रक्टर हुआ पलटी चालक की मौत
तेंदुकोना थाना अंतर्गत एक ट्रक्टर पलटी होने की घटना सामने आया है ,प्राप्त जानकारी के अनुसार पटेवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोंड़पाली निवासी ध्रुव पिता रविराम ध्रुव उम्र 25 वर्ष खेत जुताई कार्य के लिए तिलाइदादर खेत आया था और खेत की जुताई करके वापस जा रहा था ,ग्राम लमकेनि समीप कच्ची रोड पे चालक की लापरवाहि से,ट्रेक्टर तेज गति होने के कारण ,ट्रेक्टर रोड से नीचे जा गिरा जिसमे चालक ट्रेक्टर के नीचे दब गया ,घटना की जानकारी होने आस पास के लोग वह पहुचे और तेंदुकोना थाना को सुचना दिए
तेंदुकोना पुलिस सूचना प्राप्त होते ही घटना स्थल पहुच गई और ट्रेक्टर को लोगो की सहायता से खड़ा किये और चालक को आपात काल सेवा वाहन द्वारा ,बागबाहरा स्वास्थ केंद्र ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया ,
अन्य सम्बंधित खबरें