कोमाखान : 15 किलो गांजा जप्त.
थाना कोमाखान अंतर्गत ग्राम फारेस्ट नाका टेमरी के पास से 15 किलो मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया है.
20 मार्च 2021 को पुलिस की टीम के द्वारा फारेस्ट नाका टेमरी एन.एच 353 रोड़ पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रहा थी । चेकिंग के दौरान खरियार रोड़ की ओर से एक लाल रंग की जॉइलो कार यू.पी. 93 ए बी 6575 आया जिसे रोकने पर वाहन चालक हड़बड़ाने लगा मौके पर गवाहो के समक्ष वाहन चालक का नाम पता पुछने पर अपना नाम इरफान खान पिता ईदरीश खान उम्र 26 साल ग्राम परछा पो. पड़ोरी थाना मौदहा जिला हमीर पुर बगल सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम सरताज अहमद पिता मुखतार अहमद उम्र 27 वर्ष साकिन गुसियारी थाना मौदहा जिला हमीरपुर उ.प्र. का रहने वाला बताया । वाहन मे क्या है पुछने पर गोल मोल जवाब देने लगा हिकमत अमली से पुछने पर वाहन के बीच सीट के नीचे काला बेग एवं सफेद प्लास्टिक के झोला मे गांजा होना बताया.
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के संयुक्त कब्जे से मादक पदार्थ गांजा सेम्पल सहित कुल वजन 15 किलो ग्राम कीमती 1,50,000/रू., तथा आरोपी इरफान खान के जामा तलाशी लेने एक ओप्पो कंपनी का मोबाईल कीमती 5000/रू. ड्राइविंग लायसेंस, एक छ.ग. ग्रामीण बैंक का ए टी एम कार्ड एक आधार कार्ड, नगदी रकम 4000/रू., धारा 91 जा.फौ. का नोटिस, धारा 50 एन.डी.पी.एस. का नोटिस, एक पुरानी जॉइलो कार यू.पी. 93 ए बी 6575 कीमती 5,00,000/-रू., आरोपी सरताज अहमद का जामा तलाशी लेने पर धारा 91 जा.फौ. का नोटिस, धारा 50 एन.डी.पी.एस. का नोटिस, एक 01 नग समसंग कंपनी का मोबाईल कीमती 5000/-रू. को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया । आरोपीगणों का कृत्य अपराध धारा धारा 20 (ख) नार.एक्ट कायम किया गया ।