कोमाखान : छोटा हाथी वाहन के ठोकर से मोटर सायकल चालक की मौत.
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गेश बंछोर 19 जुलाई 2020 के सुबह लगभग 11-12 बजे के मध्य ग्राम सुअरमार के पास बागबाहरा से खरियार रोड़ की ओर जा रहा छोटा हाथी वाहन चालक द्वारा खरियार रोड़ की ओर से आ रहा मोटर सायकल प्लसर क्रमांक G06GG9434 के चालक दुर्गेश बंछोर को ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे दुर्गेश बंछोर का प्लसर मोटर सायकल अनियंत्रित होकर रोड़ किनारे रोड़ पार करने के लिये खड़े मोटर सायकल HF Delux क्रमांक CG06GB7210 में सवार देव कुमार ठाकुर व परमेश्वर ठाकुर के वाहन से जाकर टकरा गया जिससे प्लसर चालक दुर्गेश बंछोर व HF Delux मोटर सायकल में सवार दोनो ब्यक्ति रोड़ पर गिर गये जिससे तीनो ब्यक्तियों को चोंट लगा जिसे ईलाज के लिये सरकारी अस्पताल बागबाहरा ले गये ।
प्लसर चालक दुर्गेश बंछोर को अधिक चोंट आने के कारण आरएलसी अस्पताल महासमुन्द एवं डी.के.एस. सुपर स्पेशिलिटी रायपुर में ईलाज के लिये भर्ती किया गया जहां ईलाज के दौरान 06 अगस्त 2020 को मौत हो गया ।
पुलिस ने अज्ञात आरोपी छोटा हाथी का चालक अपने वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाकर प्लसर मोटर सायकल चालक दुर्गेश बंछोर को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे आई चोंट के कारण मौत हो गया । जिसपर अज्ञात आरोपी छोटा हाथी वाहन चालक का कृत्य अपराध धारा 279, 337, 304(A) भादवि. का घटित करना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।