तेन्दूकोना : 05 लीटर महुआ शराब जप्त.
तेन्दूकोना पुलिस ने 20 मार्च 2021 को मुखबीर की सूचना पर एक व्यक्ति को ग्राम बुंदेली गजगिजनी बांध की ओर से मुड़ापारा की ओर एक पीला कलर के प्लास्टिक जरकीन में हाथ भट्ठी से बना महुआ शराब बिक्री हेतु ले जाते हुए पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि आरोपी को मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर पकड़ा गया. जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम भोखसिंग धोबी पिता तिहारू राम धोबी उम्र 56 वर्ष साकिन मुड़ापारा बुंदेली का होना बताया.
पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक पीला कलर के 05 लीटर वाली जरकीन में हाथ भट्ठी से बना महुआ शराब जुमला 5000ML किमती करीबन 1000/- रूपये जप्त किया गया. तथा आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1)(क) आबकारी अधिनियम का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें