श्रीराम फाइनेंस कंपनी के मैनेजर और कर्मचारी के द्वारा  किश्त... - CG Sandesh

श्रीराम फाइनेंस कंपनी के मैनेजर और कर्मचारी के द्वारा किश्त की राशि मे कर लिए तकरीबन 9 लाख रुपये

जशपुर जिला के तपकरा थाना पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के मैनेजर और एकजशपुर जिले की तपकरा पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के मैनेजर और एक कर्मचारी के विरुद्ध धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है। दर असल श्रीराम फाइनेंस कंपनी के एक अधिकारी के द्वारा तपकरा थाने में शिकायत की गयी थी कि श्रीराम फाइनेंस कंपनी के मैनेजर भूपेंद्र साहू और कर्मचारी अजीत शर्मा के द्वारा वसूल की गई किश्ती की राशि मे तकरीबन 9 लाख रुपये गबन कर लिए हैं 

अधिकारी की इस शिकायत पर तपकरा पूलिस गबन के दोनो आरोपियों के विरुद्ध धारा 420 याने धोखाधड़ी का मामला कायम कर लिया। तपकरा थाना प्रभारी बी एन शर्मा ने बताया कि आरोपियों के द्वारा कम्पनी के कर्जदार लोगों से वसूली की किश्त की राशि आरोपियों ने कम्पनी को जमा न करके अपने अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिया था। बहरहाल मामले में अभी और भी जाँच चलेगी और जांच के बाद और भी कई तथ्य सामने आ सकते है । थाना प्रभारी ने बताया कि अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।


अन्य सम्बंधित खबरें