पिथौरा : दूकान में ग्राहको को समान दे रहा था,  बाइक लेकर फरा... - CG Sandesh

पिथौरा : दूकान में ग्राहको को समान दे रहा था, बाइक लेकर फरार हुआ चोर.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 मार्च 2021 को ईश्वर सिन्हा अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 04 MF 2291 HF CD डिलक्स कीमत करीबन 20 हजार रूपये को अपने दूकान के सामने गाड़ी में चाबी लगा हुआ छोड दिया था. और दूकान में ग्राहको को समान दे रहा था.

इसी दौरान दोपहर करीबन 03:00 बजे के आस पास जागेश्वर साहू ऊर्फ छोटू पिता लालू साहू निवासी इंदिरा कालोनी लाखागढ पिथौरा के उसके मोटर सायकल को लेकर फरार हो गया था जिसे पास के रंजीत ठाकुर वार्ड नं 10 बृजलाल वार्ड नं 1 ने मोटर सायकल को ले जाते देखे. बताया गया कि इसके बाद मोटर सायकल को पता तलास किया जो अब तक नही मिला है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें