सिंघोडा : 96 नग किंग फिशर कम्पनी का बियर बाटल जप्त.
सिंघोडा पुलिस ने 21 मार्च 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति हुण्डाई एसेण्ट कार क्रमांक OR 02 AW 7877 मे अवैध शराब लेकर उडीसा से छत्तीसगढ की ओर परिवहन करते आ रहा है.
पुलिस ने बताया कि मुखबीर के सूचना पर एन एच 53 रोड मे उडीसा तरफ से आने वाली वाहनो को स्टापर लगाकर चेक कर रहे थे उसी समय उडीसा तरफ से एक स्लेटी कलर की हुण्डाई एसेण्ट कार आकर रूका जिसमे एक व्यक्ति बैठा था जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम गजेन्द्र पाणीग्राही पिता स्व बिशीकेशन पाणीग्राही उम्र 41 साल ग्राम सराईपतेरा थाना सरायपाली जिला महासमुंद का निवासी होना बताया.
पुलिस ने बताया कि आरोपी गजेन्द्र पाणीग्राही के कब्जे से हुण्डाई एसेण्ट कार क्रमांक OR 02 AW 7877 के पीछे सीट मे रखे 08 नग खाकी कार्टून के प्रत्येक कार्टून मे 12-12 नग कुल 96 नग किंग फिशर कम्पनी का बियर बाटल प्रत्येक बाटल मे 650-650 मिली भरा हुआ प्रत्येक कार्टून से 01-01 बियर बाटल निकालकर कुल 08 बाटल सैम्पल तैयार कर सीलबंद किया गया कुल जूमला 64400 मि.ली. किंगफिशर बियर किमती 16320 रूपये एवं हुण्डाई एसेण्ट कार क्रमांक OR 02 AW 7877 किमती 150000 जूमला किमती 166320 रूपये को जप्त किया गया. तथा आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।