बसना : 5 लीटर महुआ शराब जप्त.
बसना पुलिस ने 21 मार्च 2021 को मुखबीर की सूचना पर ग्राम बनडबरी से सलखण्ड जाने वाली पक्की क्रेशर के पास एक व्यक्ति को अवैध रूप से एक जरकीन में महुआ शराब रखकर ग्राहकों का इंतजार करते पकड़ा है.
पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जो शराब रखे व्यक्ति द्वारा अपना नाम उत्तर सिंग बरिहा पिता श्यामलाल बरिहा उम्र 30 साल साकिन बनडबरी (ब) चौंकी भंवरपुर का रहने वाला बताया. जिसके कब्जे से एक 5 लीटर वाली सफेद प्लास्टिक जरकीन में भरी हाथ भट्ठी निर्मीत महुआ शराब करीब 3 लीटर कीमती 600 रूपये को जप्त किया गया.
इसी तरह पुलिस ने 21 मार्च 2021 को मुखबीर के सूचना पर ग्राम लिमदरहा से आरोपी नीलकुमार बंछोर पिता चन्द्रभान बंछोर ग्राम लिमदरहा के कब्जे से एक 05 लीटर वाली सफेद प्लास्टिक जरकीन में भरी हाथ भट्ठी निर्मीत महुआ शराब करीब 02 लीटर मात्रा 2000 एमएल कीमती 400 रूपये को जप्त किया.
दोनों मामलो में आरोपीयो का कृत्य अपराध धारा 34ए आब0 एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.