खल्लारी : 07 लीटर देशी अंग्रेजी शराब जप्त.
खल्लारी पुलिस ने 21 मार्च 2021 को मुखबीर की सूचना पर दो व्यक्ति को मोटर सायकल क्रमांक CG 06 D 5688 से महासमुंद से खल्लारी की ओर अवैध शराब परिवहन करते पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि आरोपी मुखबीर के बताये स्थान ग्राम अरंड फायरिंग रेंज के पास घेराबंदी कर पकडे गये. आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक की बोरी में 20 नग देशी मदिरा प्लेन भरी हुई कीमती 1600/- रूपये व 22 नग गोवा स्पेशल व्हिस्की अंग्रेजी शराब भरी कीमती 2640/- रूपये, 8 नग देशी मदिरा प्लेन फुटा हुआ खाली शीशी। कुल जुमला 7.65 लीटर देशी अंग्रेजी शराब कीमती 4240/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मो.सा. क्र. CG 06 D 5688 पुरानी इस्तेमाली कीमती 10,000/- रूपये को जप्त किया गया ।
मामले में आरोपी निलेश यादव ऊर्फ सोनु यादव पिता भागवत राम यादव उम्र 28 साल साकिन वार्ड नं0 6 नयापारा महासमुंद जिला महामसुंद एवं फरार आरोपी साहिल कुरैशी निवासी नयापारा महासमुंद का कृत्य अपराध धारा 34(2) आब0एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।