सरायपाली : लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्यवाही.
सरायपाली पुलिस ने 22 मार्च 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि दयाराम बरेठ नाम का व्यक्ति ग्राम कुटेला ओवरब्रिज के नीचे में लोगों को अवैध धन लाभ कमाने के लिये ग्राहको को अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये मुखबीर के बताये अनुसार जगह ग्राम कुटेला ओवरब्रिज के नीचे पहुंचकर घेराबंदी किया गया जहां एक व्यक्ति शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला तथा शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये। उक्त व्यक्ति से पुछताछ करने पर अपना नाम दयाराम बरेठ पिता स्व0 श्री हरिप्रसाद बरेठ उम्र 20 साल निवासी वार्ड नंबर 10 बाजारपारा सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 का होना बताया.
आरोपी के पेश करने पर उसके कब्जे से एक देशी प्लेन शराब 180ml वाली शीशी में करीबन 50 ML. भरा हुआ तथा दो नग डिस्पोजल गिलास कुल किमती 40 रूपये को जप्त किया एवं आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।